जशपुर: कलेक्टर ने कहा- एंबुलेंस सेवाएं हर समय सक्रिय रहें, नवजातों का जन्म प्रमाण-पत्र अस्पताल से ही जारी हो
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में 102, 108 व 1099 एम्बुलेंस सेवाओं को हर समय सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल से छुट्टी से पहले नवजातों का जन्म प्रमाण-पत्र जारी करने, सर्पदंश व रैबीज मरीजों को तत्काल निःशुल्क उपचार देने तथा 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं के शत-प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण पर विशेष जोर दिया। बैठक में मातृ-शिश