रॉबर्ट्सगंज: राबर्टसगज के कचहरी तिराहे पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ने राहुल और अखिलेश का पुतला फूंका
शनिवार दोपहर 12 बजे भाजपा महिला मोर्चा ने रावटसगंज के कचहरी तिराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया,भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ रूबी गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत के महान लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय जुड़ गया है।