कटनी नगर: कुठला क्षेत्र के इंद्रा नगर में शादी समारोह में पुलिस के लाठीचार्ज का विरोध, एसपी कार्यालय में नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन
कुठला थाना क्षेत्र में इंदिरा नगर में एक शादी समारोह में 19 और 20 अप्रैल की रात एक शादी समारोह में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज का विरोध नागरिको द्वारा किया जा रहा है। आज सोमवार शाम 4:50 मिनट पर क्षेत्र के रहवासी एसपी कार्यालय पहुँचे और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।