कुटुंबा: डीएम के आदेश की अवहेलना, क्षतिग्रस्त दोमुहान पुल से भारी वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे, घंटों लगा रहा जाम
औरंगाबाद-डाल्टेनगंज मुख्य मार्ग स्थित एनएच-139 के क्षतिग्रस्त दोमुहान पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर जिला प्रशासन की रोक बेअसर होती दिख रही है। शुक्रवार को भी ट्रक, हाइवा, ट्रैक्टर समेत भारी वाहन पुल से गुजरते रहे, जिससे पुल पर भीषण जाम लग गया। सबसे गंभीर बात यह रही कि पुल के समीप तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही भारी वाहनों का परिचालन होता रहा, जिससे