गिरिडीह: इंस्टाग्राम पर हुए प्रेम-प्रसंग के चलते एक 16 वर्षीय किशोर की मौत, कुत्तों ने खींचा कटा पैर तो हुआ खुलासा
झारखंड के गिरिडीह से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर हुए प्रेम-प्रसंग के चलते एक 16 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को 10 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में रखा गया था। मृतक की पहचान बिहार के जमुई निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को प्रेमिका के बुलाने पर मिथुन बेंगाबाद के पहाड़पुर गया