*#जोधपुर ब्रेकिंग*
*- पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले की प्रथम चरण की छह पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण रूप से जारी है*
*-जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए सुबह 10 बजे तक के मतदान प्रतिशत के आंकड़े इस प्रकार हैं -*
*-सुबह 10 बजे तक पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12.36 प्रतिशत तथा जिला परिषद सदस्यों के लिए 12.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।*
*-आगोलाई पंचायत समिति में सर्वाधिक 16.59 प्रतिशत, जबकि चामू पंचायत समिति में न्यूनतम 9.79 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।*
*-जिले की पंचायत समिति आगोलाई में 16.59 प्रतिशत, शेरगढ़ में 11.92 प्रतिशत, बालेसर में 12.91 प्रतिशत, चामू में 9.79 प्रतिशत, सेखाला में 12.98 प्रतिशत एवं चाबा में 11.84 प्रतिशत मतदान हुआ है*
#jodhpur #rajasthan #पंचायत
Jodhpur, Jodhpur | Oct 22, 2026