छतरपुर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद पत्नी लापता, कांटी के व्यक्ति ने बच्चों संग एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कांटी के रहने वाले मूलचंद अहिरवार ने अपने बच्चों के साथ आज 29 अप्रैल दोपहर 1:00 बजे एसपी ऑफिस में आवेदन दिया,जहां उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की किसी व्यक्ति से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और अब पत्नी लापता है। इसके बाद उन्होंने पत्नी की तलाश को लेकर थाने में शिकायत की लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।