स्लीमनाबाद: भेड़ा टेक के पास सगाई समारोह में जा रहे लोगों से भरा तूफान वाहन पलटा, दर्जनों घायल
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन बायपास स्थित भेड़ा टेक के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरा एक तूफान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दर्जनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।