लालगंज: अगई गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर होने पर किया गया रेफर
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अगई गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने युवक के गले पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अमरजीत सरोज पर उसी गांव के राकेश कुमार सरोज ने अपने एक साथी के साथ मिलकर हमला किया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था,