मिश्रिख: इमलिया गांव के किसान और किसान नेता ने बिजली विभाग के जेई पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया, मामला का वीडियो जारी
बिजली विभाग के जेई पर किसान व किसान नेता ने गंभीर आरोप लगाया है। ₹5000 की मांग करने का आरोप लगाया है। रुपए न देने पर फर्जी मुकदमा लिख दिया गया। ऐसा आरोप लगाते हुए किसान ने बिजली विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है। एक साल बीत जाने के बावजूद कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। किसान नेता ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।