राधानगर थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के लोग अपनी जमीन संबंधित समस्या को लेकर थाना दिवस पर पहुंचे। जहां उनकी समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया।