80 साल पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली नई रफ्तार, उत्तराखंड समेत 6 राज्यों की बीच MoU
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्षों से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
उत्तराखंड समेत छह राज्यों, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश—के बीच परियोजना को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
वर्ष 1940 में परिकल्पित 422 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना से जल सुरक्षा, सिंचाई, पेयजल और ऊर्जा के क्षेत्र में लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही, यमुना के पुनर्जीवीकरण में भी इसकी अहम भूमिका हो सकती है।
#KishauProject #Uttarakhand #WaterSecurity #Hydropower #Yamuna #Development #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Sep 15, 2026