मनोहरथाना: झिरी के पास वन भूमि पर अतिक्रमण कर रहे व्यक्ति ने फॉरेस्ट विभाग की टीम को देखकर ट्रैक्टर छोड़कर भागे
झिरी गांव के पास कुछ लोगों द्वारा ट्रेक्टर से फसल बुवाई कर वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है।उन्होंने सूचना मिलते ही टीम गठित की गई। टीम मौके पर पहुंची। वहां वन भूमि पर कुछ लोगों को ट्रेक्टर से फसल बुवाई कर अतिक्रमण करते देखा गया। टीम को देख कर मुलजिम मौके से फरार हो गए। ट्रेक्टर वहीं छोड़ गए।