करछना: नैनी क्षेत्र में रेलवे किनारे झाड़ियों में मिली एक युवती की लाश, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
प्रयागराज जिले के नैनी में सोमवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवती की लाश रेलवे किनारे झाड़ी में देखी गई। रेलवे किनारे के पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने दुर्गंध उठने पर पास जाकर देखा तो युवती की शव पड़ी थी। सूचना होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां युवती की शव छत बिछत अवस्था में पडी थी। पुलिस ने उपस्थित लोगों से पहचान करने का प्रयास किया।