नकुड: बानूखेड़ी में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो हुआ वायरल
गंगोह क्षेत्र के गांव बानूखेड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें करीब आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना का वीडियो सोशल मिडिया पर हुआ वायरल