एसडीएम बावल मनोज कुमार ने मंगलवार को बावल उपमंडल के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विद्यालयों के अध्यापकों और विद्यार्थियों से बातचीत कर फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम मनोज कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालडावास व राजकीय उच्च विद्यालय सुठाना का निरीक्षण किया।