आंवला: आंवला में विश्व हिंदू परिषद ने लाइब्रेरी का नाम स्वामी विवेकानंद रखने की मांग की, ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
आंवला में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर साढे बारह बजे एसडीएम विदुषी सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नगर विकास मंत्री के नाम था, जिसमें प्रस्तावित लाइब्रेरी का नाम स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय रखने की मांग की गई है।