पिंड्रा: पिंडरा में नशे में धूत चालक ने मचाया तांडव, स्कॉर्पियो समेत कई वाहनों को मारी टक्कर
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार में नशे में धूत बोलेरो चालक ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार बोलोरो ने पहले अधिवक्ता की स्कॉर्पियो में टक्कर मारी फिर कई वाहनों को चपेट में लेते हुए करीब 1 किलोमीटर तक भागता रहा। आखिरकार वाहन शीशम के पेड़ से टकराने के बाद रुक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया।