गोरखपुर: मानसून की दस्तक के साथ जिला प्रशासन अलर्ट मोड में, डीएम दीपक मीणा ने कहा- बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी
मानसून की दस्तक के साथ ही गोरखपुर का जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।सभी बाढ़ चौकियों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत की जा रही है।और जोनल अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं।डीएम ने बताया कि मानसून की दस्तक के साथ ही जल भराव की समस्या से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा चुकी है।जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए गए है।