मानपुर: मानपुर मे आज होगी कांग्रेस की किसान रैली,खेल मैदान मे जुटेंगे किसान,बस स्टैंड मे जनहित के मुद्दो पर SDMको सौपेंगे ज्ञापन
Manpur, Umaria | Jun 23, 2026 विकासखंड मुख्यालय मानपुर मे आज 23 जून को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर द्वारा किसानो की पीड़ा और जनहित के मुद्दों को लेकर किसान रैली की जाएगी। यह किसान रैली खेल मैदान सह स्टेडियम से प्रारंभ होगी जहां काफी संख्या मे लोगो के जुटने की संभावना है। वहीं रैली बस स्टैंड पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम पश्चात अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा जाएगा।