कदवा: कुम्हरी में दो बंद घरों में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी लेकर चोर हुए फरार
Kadwa, Katihar | Apr 18, 2025 कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हरी में बंद पड़े घर में चोरों ने चोरी की घटना को दिया हैं। वहीं घटना को लेकर बताया जाता है कि शेखर कुमार सिंह और किशोर कुमार सिंह के बंद पड़े घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोनों ही व्यक्ति घर में नहीं थे और पूरा घर खाली था। शुक्रवार को जब सुबह दस बजे नौकरानी घर पर पहुंची तो देखा कि घर का खिड़की और दरवाजा टूटा पड़ा है।