बाढ़: बाढ़ रेलवे स्टेशन पर जल्द होगा ट्रेनों का ठहराव, भीड़ से मिलेगी निजात: बाढ़ विधायक का बयान
Barh, Patna | May 2, 2026 बाढ़ रेलवे स्टेशन सांस्कृतिक धार्मिक एवं व्यापारियों के दृष्टिकोण से दानापुर रेल मंडल का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। लेकिन यहां ट्रेनों के ठहराव सीमित होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इस बाबत जब बाढ़ विधायक से लगभग 5 बजे बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से बात करेंगे।