दतिया नगर: झांसी-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर आरोग्यधाम में आईपीएल सट्टा खेलते हुए चार लोग गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस औऱ साइबर सैलने ग्वालियर झांसी हाईवे स्थित आरोग्यधाम पर कमल किशोर और पिंटू साहू के मकान में चल रहे सट्टा को लेकर दबिश दी पुलिस ने मौके से चार सटोरियों को पकड़ा साथ ही एक लैपटॉप पांच मोबाइल एक कैलकुलेटर दो पासबुक डेबिट कार्ड तीन पैन कार्ड और तीन आधार कार्ड भी जब्त किए हैं । यह कार्रवाई एसपी मयूर खंडेलवाल को प्राप्त हुई सूचना के बाद की गई है.