चैनपुर: एम०एम०डी०आर० विधेयक को वापस ले केन्द्र सरकार: झारखण्ड क्रांति मंच
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि झारखण्ड जैसे तमाम प्रचुर खनिज संसाधनों से भरपूर राज्यों के हितों को दृष्टगत रखते हुए केन्द्र की मोदी सरकार को अविलम्ब एम०एम०डी०आर० विधेयक वापस लेना चाहिए।