पहाड़ी: कामां थाना पुलिस ने 2 साल से फरार वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा के मामले में दो साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुकदमे में वांछित आरोपी मौसम पुत्र मजीद, निवासी लेवड़ा थाना कामां को देवी गेट कस्बा कामां से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई की सूचना शनिवार शाम 7 बजे मिली है मामले में अनुसंधान जारी है। एसपी के निर्देशन में की गई कार्रवाई