सजेती थाना क्षेत्र के अज्यौरी गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। शादी समारोह में गए परिवार के घर से चोरों ने ढाई लाख के रुपए और जेवरात चोरी कर लिए।लोग जब शादी समारोह से घर लौटे तो उन्हें घटना का पता चला।शनिवार दोपहर 3:00 बजे पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।