चाईबासा: तेज रफ्तार कार ने 5 वर्षीय बच्चे को रौंदा, मौत; चालक मौके से फरार, ग्रामीणों में आक्रोश
पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कुंडिसाधर गांव में बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में 5 वर्षीय कृष्ण पाड़िया की मौत हो गई। तेज रफ्तार सफेद कार की चपेट में आने से यह घटना हुई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।मृतक के पिता कुंदन पाड़िया ने बताया कि उनका बेटा घर के पास एक दुकान से सामान लेने गया था।