नया बाजार हनुमान नगर मोहल्ला स्थित जदयू कार्यालय में रविवार की पूर्वाह्न 11:00 बजे सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75 वां जन्मदिन धुमधाम से मनाया गया। सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल,नगर सभापति अरविंद पासवान,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रविरंजन कुमार ने केक काटकर सीएम नीतीश कुमार जन्मदिन मनाया।