लातेहार: अभिनंदन: एकल अभियान का उद्देश्य बच्चों में संस्कारयुक्त शिक्षा व नैतिक मूल्यों का विकास करना है
डीवीसी के तुबेद कोल माइन के द्वारा संचालित एकल विद्यालय, उपर पोचरा का निरीक्षण डीवीएसी और एकल अभियान के पदाधारियों के द्वारा गुरुवार की सुबह करीब ग्यारह बजे किया गया। मौके पर लातेहार अंचल के अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने एकल विद्यालय में पंचमुखी शिक्षा पर प्रकाश डाला।