करगहर: नेका मोड़ के पास ऑटो पलटने से एक वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत, दो महिलाएं समेत तीन घायल
सासाराम-चौसा पथ पर नयका मोड़ के पास बुधवार को दोपहर ऑटो पलटने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान कोचस थाना क्षेत्र के कुछिला गांव निवासी 75 वर्षीय रामरूची सिंह के रूप में की गई। घायलों में कृष्णा कुमार, गीता देवी व आशा देवी शामिल है। जानकारी के अनुसार, रामरूची सिंह अपनी बेटी को ससुराल से विदाई करा कर अपने ग