बड़ौद: छह दिन के अवकाश के बाद कृषि उपज मंडी में खरीदी शुरू, दिवाली मुहूर्त में सोयाबीन ₹8001 प्रति क्विंटल बिकी
दीपावली पर्व को लेकर छह दिनों के अवकाश के बाद गुरुवार को कृषि उपज मंडी बड़ौद में नए सिरे से कृषि उपज की खरीदी का शुभारंभ दोपहर 12 बजे बाद हुआ। मंडी में दीपावली मुहूर्त के अवसर पर गल्ला व्यापारियों ने एक किसान की सोयाबीन की उपज 8001 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी। शुभारंभ अवसर पर मंडी सचिव रामचंद्र भास्करे ने किसान का साफा बांधकर स्वागत किया। इस दौरान क