मुंगावली: पठारी गांव में रंजिश के चलते 60 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ महिला ने की मारपीट, सेहराई पुलिस ने किया मामला दर्ज
पठारी निवासी मुगिया बाई उम्र 60 वर्ष ने रविवार को रात लगभग 9 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को शाम लगभग 7:30 बजे रंजिश के चलते गांव की ही मनको बाई ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, फरियादिया की शिकायत पर सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।