ज्वालामुखी: ज्वालामुखी विधायक संजय रतन ने कहा क्षेत्र के समस्त छात्र-छात्राओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देना मेरा प्रथम कर्तव्य
ज्वालामुखी विधायक संजय रतन ने ज्वालामुखी में आज कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विधानसभा क्षेत्र के समस्त छात्र-छात्राओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देना मेरा प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था से आज हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के लिहाज से अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है।