ज्वालामुखी: ज्वालामुखी के एक निजी स्कूल पर विद्युत बोर्ड ज्वालामुखी ने बिजली चोरी करने पर लगाया 51 हजार 510रु का जुर्माना
ज्वालामुखी विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता करणवीर सिंह पटियाल ने बताया कि ज्वालामुखी के एक निजी स्कूल द्वारा बिजली चोरी की जा रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए बिजली बोर्ड ने निजी स्कूल के प्रबंधन पर 51 हजार 510 का जुर्माना लगाया है, और साथ ही चेतावनी भी दी है।बताया जा रहा है कि उक्त स्कूल के प्रबंधक पिछले तीन-चार महीने से बिजली की चोरी को अंजाम दे रहे थे।