शाजापुर: सुदरंसी गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, नौ घायल, तीन इंदौर रेफर
शाजापुर जिले के सुदरंसी गांव में शनिवार रात जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रास्ते के विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में झड़प हो गई। इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं।सुदरंसी और कमलिया खेड़ी के बीच सुनीता बाई की आधा बीघा और विक्रम सिंह की 15 बीघा जमीन है।दोनों के बीच रास्ते को लेकर एक साल से विवाद चल रहा था।