शाजापुर: सुनेरा की एक युवती ने एक युवक पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप; युवक से सगाई की चल रही थी बात, कोतवाली थाने में केस दर्ज
कोतवाली थाने में एक युवती ने अपने संभावित सगाई के रिश्ते के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना 30 जनवरी की है। युवती एक पारिवारिक समारोह में सलमान के बहनोई इलियास के साथ चौबदारवाड़ी, शाजापुर गई थी। रात करीब दो बजे सलमान बातचीत के बहाने युवती को एक कमरे में ले गया।वहां उसने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।