मंडला: देवदरा पंचायत में जनप्रतिनिधियों ने पक्षियों व पशुओं के लिए रखे जल पात्र, जल संरक्षण का दिया संदेश
Mandla, Mandla | May 21, 2026 भीषण गर्मी के बीच पक्षियों और पशुओं को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देवदरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत परिसर में सकोरा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गुरुवार तीन बजे पंचायत परिसर और आसपास के स्थानों पर मिट्टी के पात्रों में पानी भरकर रखा गया, ताकि गर्मी में पक्षियों और अन्य जीवों को राहत मिल सके।