बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड पर दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड पर दबंगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की है। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार के रहने वाले अंकुर गुप्ता पुत्र करतार गुप्ता ने बताया कि वह अपने घर जा रहे थे। तभी बदायूं रोड पर 4 से 5 लोगों ने उन्हें गाली गलौज की जिसका उन्होंने विरोध किया। जिसके बाद वह लोग आग बबूला हो गए और उनके साथ जमकर मारपीट कर दी ।