बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरनिया की रहने वाली महिला को पीटकर ससुरालीजनों ने निकाला, 5 लोगों पर मुक़दमा दर्ज
सीबीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सरनिया की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले उसकी शादी ग्राम धुंधरी थाना अमरिया ज़िला पीलीभीत के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से उसके ससुराल वाले आए दिन उसके ऊपर अत्याचार कर दहेज की मांग करते थे। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है और पुलिस ने 5 लोगों पर मुक़दमा दर्ज कर लिया है।