बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के बालजती के पास रहने वाली महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप
बारादरी थाना क्षेत्र के बालजती की रहने वाली महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है, महिला का आरोप है ,कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है ।उसे बेरहमी से पीटता है आरती पति ओमप्रकाश निवासी बालजती थाना बारादरी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया है ,कि उसका पति आए दिन उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करता है वही महिला को मारपीट मे गंभीर चोटें आई है ।