बरेली: फरीदपुर में बदमाशों ने पिता-पुत्र से की मारपीट, मुकदमा दर्ज
फरीदपुर में बदमाशों की मारपीट पर रंजीत सिंह चौहान ने फरीदपुर थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया है, जिसकी जानकारी फरीदपुर थाना प्रभारी ने शनिवार को दी है। रंजीत सिंह चौहान ने बाताया कि 1 फरवरी की दोपहर वह अपने बेटे आशुतोष सिंह को स्टेशन रोड स्थित कोचिंग से लेकर वापस आ रहे थे और इसी दौरान बदमाशों द्वारा मारपीट की गई।