बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के अलहादपुर बाज़ार से दो जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, मुक़दमा दर्ज
इज्जत नगर थाना पुलिस ने अलहादपुर बाज़ार से दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुख़बिर की सूचना पर उन्होंने दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से ₹1120 बरामद हुए हैं। दोनों जुआरी रवि कुमार व लीलाधर अलहादपुर के रहने वाले हैं।