घोड़ाडोंगरी: सारणी में चम्मच दौड़ प्रतियोगिता, नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया
मंगलवार को दोपहर 1 बजे सारणी में आयोजित चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी स्वयं चम्मच दौड़ लगाकर खेल भावना और सहभागिता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी देखने को मिली।