घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में क्रिकेट का महासंग्राम: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीमें दिखा रहीं दमखम, दर्शकों में उत्साह
घोड़ाडोंगरी में इन दिनों राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश भर से एक से बढ़कर एक मजबूत टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के मुकाबले बेहद रोमांचक हो रहे हैं, जहां खिलाड़ी शानदार बल्लेबाजी, घातक गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।