बेल्थरा रोड: प्राथमिक विद्यालय में घुसकर सहायक अध्यापिका से मंगलसूत्र लूट, बदमाश मऊ की ओर फरार
भीमपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपट्टी टोला में सोमवार सुबह दो अज्ञात बदमाश विद्यालय में बच्चे के प्रवेश की जानकारी लेने के बहाने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सहायक अध्यापिका अनुपमा सिंह के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भीमपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। सर्विलांस और एसओजी टीम को जांच में लगाया गया है तथा आसपास