कासगंज: कासगंज में बाल श्रम और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत काशी समाज विकास संस्थान ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
इस दौरान एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसके माध्यम से लोगों को बाल श्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान में बताया गया कि यदि किसी प्रतिष्ठान पर कोई बच्चा बाल श्रम करता पाया जाता है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को बच्चों से बाल श्रम न कराने की सलाह दी गई।