हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में दूसरे प्रदेश की युवती ने सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से संपर्क होने और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि आरोपी ने खुद को ‘अमन’ बताकर उससे दोस्ती की और शादी का भरोसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने शाहरुख, उसके भाई और मां समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में मुख्य आरोपी शाहरुख को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 25 सितंबर को युवती ने पथरी थाने में शिकायत दी थी।
पूछताछ में सामने आया कि युवती और मुख्य आरोपी की सोशल मीडिया के माध्यम से काफी समय से बातचीत हो रही थी। एसएसपी के मुताबिक मामले में तीन लोग नामजद हैं, जिनमें एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी आरोपियों के खिलाफ जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।
जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
#हरिद्वार #पथरी #हरिद्वार_पुलिस #उत्तराखंड_न्यूज #उत्तराखंड_पुलिस #क्राइम_न्यूज #ब्रेकिंग_न्यूज #दुष्कर्म_का_आरोप #धर्मपरिवर्तन #दाकेरलास्टोरी #लवजिहाद #धर्मपरिवर्तन_का_आरोप #शाहरुख #पुलिस_कार्रवाई #आरोपी_गिरफ्तार #महिला_सुरक्षा #क्राइम_न्यूज #UttarakhandNews #HaridwarNews #HaridwarPolice #CrimeNews #BreakingNews #ViralNews #LatestNews #NewsUpdate #CitySpecialNews #Thekeralastory