कांकेर: जिले के ग्राम पंचायत सचिव भर्ती को किया गया निरस्त, जिला पंचायत के सीईओ ने दी जानकारी
Kanker, Kanker | Oct 4, 2024 छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सचिव के कुल 14 रिक्त पदों के विरुद्ध भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल ने शुक्रवार को ३ बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उक्त भर्ती को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।