तुरकौलिया: बैरिया बाजार पेट्रोल पंप के पीछे से पुलिस ने ₹63,500 के साथ छह जुआड़ियों को गिरफ्तार कर सोमवार न्यायिक हिरासत में भेजा
तुरकौलिया पुलिस बैरिया बाजार पेट्रोल पंप के पीछे फुलवारी से छह जुआड़ियों को 63 हजार 5 सौ रुपए के साथ गिरफ्तार कर सोमवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जहां से ताश,गुटखा, मच्छरदानी व छह मोबाइल के साथ मधुबन व तुरकौलिया के जुआड़ी गिरफ्तार हुए है। सभी जुआड़ियों को जेल भेजा गया।