अशोक नगर: नदी में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान हत्या के आरोपों से गरमाया माहौल, परिजनों ने किया चक्का जाम
अशोकनगर के देहात थाना क्षेत्र के हैदर गांव में रविवार को सुबह 7 बजे 19 वर्षीय धनपाल रजक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक रविवार सुबह घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान उसका शव नदी में मिला, जिसके चेहरे पर चोट के निशान और खून के निशान पाए गए। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।